उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी कार, एक की मौत, तीन गंभीर घायल

0
5

चंपावत।उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। टनकपुर हाईवे पर सुखीढांग के समीप एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर घायल हो गया। कार सवार बरेली से पिथौरागढ़ घूमने जा रहे थे।

मिलीं जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह के टनकपुर से चंपावत जा रही कार सुखीढांग के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर घायल हो गया। घायलों का टनकपुर उपजिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही चल्थी चौकी पुलिस व एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और घायलों को रेस्क्यू कर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। घटना में मनोज (27 उम्र ) पुत्र तेजपाल निवासी बरेली बसंत विहार की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार सवार सभी बरेली से पिथौरागढ़ घूमने जा रहे थे।

Enews24x7 Team

Comments are closed.