गंगा में बहा युवक, महिला मित्र के साथ घूमने आया था ऋषिकेश, तलाश जारी

ऋषिकेश।दिल्ली से महिला मित्र के साथ ऋषिकेश घूमने आया युवक गंगा के तेज बाहव में बह गया. युवक की तलाश में रेस्क्यू अभियान जारी है।
जानकारी के अनुसार एक पुरुष व एक महिला दिल्ली से घूमने आए थे। गुरुवार शाम को वह लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र में फूलचट्टी (गोल्फ कोर्स) के पास नदी किनारे चले गए। युवक थोड़ा आगे पानी में गया लेकिन इस दौरान वह तेज बहाव की चपेट में आ गया।
एसडीआरएफ की टीम लगातार युवक की तलाश कर रही है। पानी का अत्यधिक बहाव होने के कारण राफ्ट द्वारा सभी संभावित स्थानों पर सर्च किया जा रहा रहा है। एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि डूबे हुए व्यक्ति की पहचान सचिन पुत्र देवेंद्र , लक्ष्मी नगर, निरमान विहार, दिल्ली के रूप में हुई है।






