हरिद्वार जमीन घोटाला, जन संघर्ष मोर्चा ने की CBI जांच की मांग

0
1

विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष रघुनाथ सिंह ने हरिद्वार नगर निगम भूमि खरीद घोटाले की जांच सीबीआई (सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन) ने कराने की मांग की है। इस मामले में रघुनाथ सिंह ने अपने समर्थकों के साथ विकासनगर तहसील का घेराव किया और साथ ही तहसील प्रशासन के जरिए राज्यपाल को ज्ञापन भी भेजा।

जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष नेगी ने आरोप लगाया कि इस घोटाले में एक प्रभावशाली अधिकारी की सीधी भूमिका है, जिसकी पकड़ सरकार में मजबूत है। उसी के निर्देश और दबाव में यह घोटाला अंजाम दिया गया। भले ही कुछ अधिकारियों को निलंबित कर विजिलेंस जांच के आदेश दिए गए हैं, लेकिन असली मास्टरमाइंड अब भी जांच से बाहर है।

सूत्रों के अनुसार, इस अधिकारी की मोबाइल चैटिंग मीडिया में सामने आ चुकी है, जिसमें वह अन्य अधिकारियों पर काम जल्द निपटाने का दबाव डाल रहा है। नेगी ने सवाल उठाया कि कूड़े के ढेर से सटी करीब 30 बीघा भूमि का लैंड यूज बदला गया और रातोंरात 14 करोड़ की जमीन 54 करोड़ में खरीद ली गई। इससे सरकार को लगभग 40 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

उन्होंने बताया कि इस घोटाले की जांच आईएएस अधिकारी रणवीर सिंह चौहान द्वारा की गई थी, जिसके बाद 12 अधिकारियों को निलंबित किया गया या उनका सेवा विस्तार समाप्त कर दिया गया। फिर भी अब तक आर्थिक अपराध और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष ने कहा कि जिन अधिकारियों ने इस अधिकारी के दबाव में आकर काम किया, वे आज दंड भुगत रहे हैं, जबकि असली जालसाज खुलेआम घूम रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सीबीआई जांच शुरू नहीं हुई और एफआईआर दर्ज नहीं की गई, तो मोर्चा न्यायालय की शरण लेगा।

प्रदर्शन में उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ता

आकाश पंवार, विजयराम शर्मा, दिलबाग सिंह, सरदार सिंह चौहान, महिपाल सिंह रावत, हाजी असद, अनुपम कपिल, अकरम सलमानी, प्रमोद शर्मा, परवीन, प्रवीन शर्मा पिन्नी, बिल्लू गिल्बर्ट, विक्रम पाल, सुशील भारद्वाज, दरबार सिंह असवाल, भीम सिंह बिष्ट, गोविंद सिंह नेगी, नाज़िर, दीपांशु अग्रवाल, दिनेश राणा, गफूर, सुंदरलाल गैरोला, नाहिद खान, सफीक पांडे, नसीम, वसीम, सायरा बानो, निशा खातून, महेंद्र सिंघल, मेहंदी हसन, कयूम, सुमन कश्यप, विनोद जैन, भगत सिंह, संध्या गुलरिया, सलीम मिर्जा, छोटी, आशीष खड़का, नाथीराम, देव सिंह चौधरी, अंकुर चौरसिया, जाबिर हसन, विनोद रावत, रईस, क्रिस्टीना, संजय पटेल, सुनील कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Enews24x7 Team

Comments are closed.