सीएम धामी ने दी पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि, बोले- राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति

0
1

देहरादून। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह नहीं रहे। 92 साल की उम्र में उनका दिल्ली एम्स में निधन हो गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि साधारण पृष्ठभूमि से आकर उन्होंने वित्त मंत्री समेत विभिन्न पदों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। उन्होंने कहा भारतीय आर्थिक नीति को नई दिशा देने में मनमोहन सिंह का योगदान सराहनीय है।

वहीं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी है। हरदा ने कहा भारत देश और भारत माता ने अपने योग्य पुत्र को खो दिया है। डॉ मनमोहन सिंह ने अपनी बुद्धिमत्ता से देश को आर्थिक रूप में मजबूत किया। वित्त मंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक उन्होंने मजबूती से अर्थव्यवस्था को लेकर कदम उठाए।

हरीश रावत ने कहा डॉ मनमोहन सिंह ने आर्थिक रूप से भारत को मजबूत करने के लिए मजबूत पॉलिसी लागू की थी। मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट, शिक्षा का अधिकार, सूचना का अधिकार डॉ मनमोहन सिंह के ही सकारात्मक प्रयास हैं। मनमोहन सिंह देश की जनता को मजबूत कानून देकर गए हैं।

Enews24x7 Team

Comments are closed.