उत्तराखंड के इन पांच जिलों में झमाझम बारिश के आसार

0
2

देहरादून।उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज भी हल्की बारिश होने की संभावना है। देहरादून और उसके आसपास के क्षेत्र में बादल मंडरा सकते हैं। प्रदेश में गुरुवार को हुई पर बारिश और बर्फबारी के बाद पर्वतीय क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित है। भारी बर्फबारी के कारण राजमार्गों के साथ ही छोटे संपर्क मार्गों पर भी आवाजाही करने में परेशानी हो रही है। ज्यादातर पर्वतीय क्षेत्रों में पारे में भारी गिरावट आई है और एक बार फिर सर्दी का सितम बढ़ गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के उत्तरकाशी, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जनपद में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं बात राजधानी देहरादून की करें तो यहां आसमान साफ रहने के साथ ही आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। जबकि देहरादून में अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान क्रमशः 25°C व 10°C के लगभग रहने की संभावना है। वहीं बारिश को लेकर मौसम विभाग द्वारा कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

बता दें कि शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 24.7 और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा। उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान 28.0 और न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 13.5 और न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

Enews24x7 Team

Comments are closed.