देहरादून में आज रात ब्लैक आउट, इन इलाकों में बजेगा आपातकालीन सायरन

देहरादून।शहर में शुक्रवार रात ब्लैक आउट कर मॉकड्रिल के माध्यम से तंत्र की तत्परता को परखा जाएगा। रात 10 बजे शहर के कई इलाकों में आधे घंटे के लिए ब्लैक आउट होगा और आपातकालीन सायरन बजाया जाएगा। इसी को लेकर बीते दिन गुरुवार को अधिकारियों ने बैठकर कर संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश दिए।
देहरादून में आज ब्लैक आउट
मिली जानकारी के अनुसार भारत सरकार द्वारा ये निर्देश दिए गए है। इस मॉकड्रिल का मकसद नागरिक सुरक्षा तंत्र की तैयारी, समन्वय और आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता आंकना है। जिससे किसी भी आपदा की स्थिति में प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
इन इलाकों में बजेगा आपातकालीन सायरन
आज रात 10 बजे शहर के आईएसबीटी, रायपुर, घंटाघर और आराघर में मॉकड्रिल होगी। इसके चलते स्ट्रीट लाइट, पार्क और बाकी सार्वजनिक स्थलों की रोशनी को थोड़ी देर के लिए बंद कर दी जाएगी। मॉकड्रिल शुरू होने से पहले इन इलाकों में आपातकालीन सायरन भी बजेगा। ताकि लोगों को इसके संकेत मिल सके।








