उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरा वाहन, 8 लोगों की मौत

0
1

टिहरी।उत्तराखंड के टिहरी जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जहां चंबा क्षेत्र में चंबा–कोटी मार्ग पर नैल के पास वाहन अनियंत्रित होकर गहरी गहरी खाई में गिर गया। इस दौरान आठों की मौके पर मौत हो गई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने आठ लोगों की मौत की पुष्टि की है।

जानकारी के अनुसार सभी लोग घनसाली के चांजी, ठेला और चकरेडा गांव के थे, जो किसी के अंतिम संस्कार में शामिल होने हरिद्वार गए थे और वापस आ रहे थे। बताया जा रहा है कि वाहन में 9 से 10 लोग सवार बताए जा रहे हैं, जिनमें से 8 लोगों की मौत की सूचना है। जबकि, 2 लोगों का रेस्क्यू किया गया है।

यहाँ भी पढ़े: उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

वहीं, इस हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में दिवंगत हुए लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है, साथ ही जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि हादसे में घायल व्यक्तियों को त्वरित एवं समुचित उपचार उपलब्ध कराया जाए। राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की कमी न रहने दी जाए। उन्होंने अधिकारियों को स्थिति पर सतत निगरानी बनाए रखने के भी निर्देश दिए हैं।

Enews24x7 Team

Comments are closed.