बेटियां भी अग्निवीर में तहलका मचाएंगी, उत्तराखंड-यूपी की लड़कियां ले सकेंगी भाग

0
1

देहरादून।भारतीय सेना में महिलाओं के लिए एक बड़ा मौका आया है! उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की युवतियों के लिए अग्निवीर महिला मिलिट्री पुलिस (Agniveer Women Military Police) भर्ती रैली का आयोजन 18 फरवरी 2026 को लखनऊ में किया जाएगा। यह रैली रिक्रूटिंग जोन उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के तहत होगी और एएमसी सेंटर एंड कॉलेज के एएमसी स्टेडियम, लखनऊ छावनी में सुबह से शुरू होगी।

यह रैली उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के लगभग एक हजार चयनित महिला अभ्यर्थियों के साथ उत्तर प्रदेश में आयोजित भर्ती रैलियों की श्रृंखला की छठी होगी। जनसंपर्क अधिकारी (रक्षा) कर्नल मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि भर्ती के लिए सफल अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड उनके पंजीकृत ई-मेल पते पर जारी कर दिए गए हैं।

अभ्यर्थियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे रैली अधिसूचना में उल्लिखित शारीरिक दक्षता परीक्षणों के अनुसार तैयारी करें और सभी आवश्यक दस्तावेज मूल रूप में साथ लाएं। अभ्यर्थियों को अपने एडमिट कार्ड में अंकित तिथि के अनुसार सुबह 4 बजे रिपोर्ट करना होगा।

सेना प्रशासन ने अभ्यर्थियों को दलालों और किसी भी अनुचित साधनों से सतर्क रहने की सलाह दी है। कहा कि भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी और निष्पक्ष होगी, ताकि योग्यतम उम्मीदवारों का चयन किया जा सके। रैली से संबंधित किसी भी जानकारी या समस्या के समाधान के लिए अभ्यर्थी भर्ती कार्यालय (मुख्यालय), लखनऊ से संपर्क कर सकते हैं।

कौन शामिल हो सकती हैं?

केवल वे लड़कियां जिन्होंने CEE 2025 पास किया हो।
अविवाहित होना अनिवार्य।
आयु सीमा: आमतौर पर 17.5 से 21 वर्ष (जन्मतिथि के अनुसार)।
शिक्षा: 10वीं पास (मैट्रिक) जिसमें कुल 45% अंक और प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक होने चाहिए।

यह भर्ती मिलिट्री पुलिस में महिलाओं के लिए है, जहां वे सेना में कानून-व्यवस्था, सुरक्षा, ट्रैफिक कंट्रोल, पीओडब्ल्यू हैंडलिंग जैसी जिम्मेदारियां निभाती हैं।

रैली में क्या-क्या टेस्ट होंगे?

रैली में फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT)
फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT)
मेडिकल जांच
एडाप्टेबिलिटी टेस्ट आदि शामिल होंगे।
मुख्य टेस्ट: 1.6 किमी दौड़ (समय सीमा क्षेत्र के अनुसार, जैसे पहाड़ी इलाकों में थोड़ी छूट)
लॉन्ग जंप, हाई जंप, बीम/पुल-अप्स (महिलाओं के लिए अलग स्टैंडर्ड)
ऊंचाई, वजन, छाती आदि माप (क्षेत्र के अनुसार रिलैक्सेशन मिलता है, जैसे उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में ऊंचाई में छूट)
मेडिकल टेस्ट में दांत, आंख, सामान्य स्वास्थ्य चेक होगा।

Enews24x7 Team

Comments are closed.