उत्तराखंड: घास काटने गई महिला पर तेंदुए ने किया हमला, मौत

0
2

भीमताल। धारी ब्लॉक के बाद अब ओखलकांडा ब्लॉक में तेंदुए के हमले की घटना सामने आई है। ओखलकांडा क्षेत्र के चमोली गांव के कीटोड़ा तोक में दिनदहाड़े तेंदुए ने एक महिला पर हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

जानकारी के अनुसार ओखलकांडा ब्लाक के चमोली गांव के कीटोड़ा तोक में रेखा देवी पत्नी पान सिंह गांव की अन्य महिलाओ के साथ घास काटने गई थी। इसी बीच घात लगे तेंदुए उसकर हमला कर दिया और उसे घसीट कर करीब 2 किमी जंगल ले गया। रेखा दर्द भरी चीख सुन अन्य महिलाओं ने शोरगुल किया, लेकिन उसके बाद तेंदुए ने महिला को नहीं छोड़ा। जिससे महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद से ग्रामीणों भारी आक्रोश फैल गया।

सूचना पर वन विभाग के अधिकारी की टीम पर देखने को मिला। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतका के स्वजन सदमे में है। वहीं ग्रामीणों में भय और असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। ग्रामीण वन विभाग से जल्द ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Enews24x7 Team

Comments are closed.