उत्तराखंड: गुलदार ने एक ग्रामीण को बनाया निवाला, क्षेत्र में दहशत…

रुद्रप्रयाग।उत्तराखंड में आए दिन वन्यजीवों के हमले में लोग जान गंवा रहे हैं। ताजा मामला रुद्रप्रयाग से सामने आया है। जोंडला ग्राम सभा के पाली तोक में गुलदार ने एक शक को मौत के घाट उतार दिया है। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही के आआप लगाए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार घटना बुधवार सुबह करीब 5 बजे की है। जब गुलदार ने मानबर सिंह बिष्ट (55) पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें मानबर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोग अपने घरों के अंदर रहने को मजबूर हैं।
ग्रामीणों ने की गुलदार को शूट करने की मांग
ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को शूट करने की मांग की है। साथ ही वन विभाग से गश्त व्यवस्था को मजबूत करने, स्कूलों के आसपास वनकर्मियों की तैनाती और गांव के आसपास की झाड़ियों को साफ कराया जाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।
ग्रामीणों ने वन विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप
ग्रामीणों ने साफ कहा है कि जब तक गुलदार को शूट करने की अनुमति नहीं दी जाती, वे शव को नहीं उठाने देंगे। ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से गुलदार की गतिविधियां बढ़ रही हैं, लेकिन विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। वहीं, रुद्रप्रयाग जिले में एक साल के भीतर ही गुलदार के हमले में 4 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि, करीब 12 लोग घायल हुए हैं।






