देहरादून: बिल्ली के बच्चे हुए गायब, भतीजी ने चाचा-चाची के खिलाफ ही करवा दी FIR

0
2

देहरादून। नेहरू कालोनी स्थित धर्मपुर में नेहरू कॉलोनी थानाक्षेत्र के धर्मपुर में बिल्ली के बच्चों के पीछे एक संयुक्त परिवार में रार छिड़ गई। बच्चों को अशुभ मानकर एक भाई ने स्कूटर की डिग्गी में डाला और कहीं दूर छोड़ दिया। इससे दूसरे भाई का परिवार नाराज हो गया। उनके बीच विवाद इतना बढ़ा कि मामला पुलिस थाने तक जा पहुंचा।

पुलिस को दी तहरीर में रश्मी ने बताया कि 12 मार्च को एक बिल्ली अपने दो बच्चों को लेकर उनके घर आ गई और बच्चों को छोड़कर कहीं चली गई। युवती ने बताया कि वह बिल्ली के बच्चों की देखभाल कर रही है, लेकिन उसके चाचा उमेश व चाची सुमन जोकि उनके घर में ही रहते हैं लेकिन घर अलग अलग है और घर का आंगन एक है। उन दोनों को बिल्ली के बच्चों से परेशानी थी। ऐसे में उनके चाचा बिल्ली के बच्चों को अपनी स्कूटी की डिग्गी में बंद करके कहीं ले गए और छोड़कर आ गए।

शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो चाचा-चाची व उनके तीन बेटों ने घर में घुसकर मारने की धमकी दी। इससे उनके परिवार को खतरा बना हुआ है। थानाध्यक्ष नेहरू कालोनी संजीत कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Enews24x7 Team

Comments are closed.