देशभर में ‘GST बचत उत्सव’ शुरू, एक क्लिक में जानें क्या हुआ सस्ता और क्या हुआ महंगा

0
1

नई दिल्ली।नवरात्रि के पहले दिन यानी 22 सितंबर 2025 से देश में नए GST सुधार लागू हो रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अगुवाई में तैयार किया गया यह बदलाव भारत की अप्रत्यक्ष कर प्रणाली में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। अब तक के चार टैक्स स्लैब की जगह सिर्फ दो मुख्य दरें होंगी- 5% और 18%, जबकि शराब, तंबाकू, सट्टेबाजी और ऑनलाइन गेमिंग जैसे सिन गुड्स पर 40% का स्पेशल टैक्स स्लैब लागू किया गया है।

इस सुधार से मिडिल क्लास को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। एफएमसीजी, ऑटो और कई अन्य सेक्टर्स ने संकेत दिए हैं कि कम टैक्स का फायदा सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जाएगा। माना जा रहा है कि इससे खपत बढ़ेगी और अर्थव्यवस्था को 2 लाख करोड़ रुपये तक का अतिरिक्त फायदा होगा। इस लाइव ब्लॉग में हम आपको बताएंगे कि क्या-क्या हुआ सस्ता, किन चीजों पर अभी भी ज्यादा टैक्स देना होगा और इसका आपके रोजमर्रा के खर्चों पर क्या असर पड़ेगा।

खाने के सामानों पर डालें एक नजर

सामानपहले जीएसटी दरेंवर्तमान दरें
वनस्पति वसा/ तेल12 फीसदी5 फीसदी
मोम18 फीसदी5 फीसदी
मांस, मछली, फूड प्रॉडक्ट12 फीसदी5 फीसदी
डेयरी उत्पाद (मक्खन, घी, पनीर)12 फीसदी5 फीसदी
सोया दूध12 फीसदी5 फीसदी
चीनी12 से 18 फीसदी5 फीसदी
चॉकलेट, कोको पाउडर18 फीसदी5 फीसदी
पास्ता, कॉर्न फ्लेक्स, नूडल्स, बिस्किट12 फीसदी5 फीसदी
जैम, जेली, मुरब्बा, मेवे, सूखे मेवे12 फीसदी5 फीसदी
फलों का रस, नारियल पानी12 फीसदी5 फीसदी
पिज्जा ब्रेड, खाखरा, चपाती, रोटी5 फीसदीजीरो

डेली यूज के सामानों पर भी डालें नजर

सामानपहले जीएसटी दरेंवर्तमान दरें
हेयर ऑयल, टूथपेस्ट, टैल्कम पाउडर18 फीसदी5 फीसदी
टॉयलेट सोप18 फीसदी5 फीसदी
शेविंग क्रीम, लोशन, ऑफ्टर शेव लोशन18 फीसदी5 फीसदी
सामान्य टेबलवेयरय किचनवेयर12 फीसदी5 फीसदी
इरेजर5 फीसदीजीरो
मोमबत्तियां12 फीसदी5 फीसदी
छाते और संबंधित सामान12 फीसदी5 फीसदी
सिलाई औऱ सुइयां12 फीसदी5 फीसदी
सिलाई मशीनें और संबंधित पुर्जे12 फीसदी5 फीसदी
कपास, जूट से बने हैंडबैग12 फीसदी5 फीसदी
नवजात बच्चों के लिए नैपकिन और डायपर12 फीसदी5 फीसदी
बांस, बेंत से बने फर्नीचर12 फीसदी5 फीसदी
दूध के डिब्बे12 फीसदी5 फीसदी
पेंसिल, शार्पनर, चॉक12 फीसदी5 फीसदी
मैप, ग्लोब, चार्ट12 फीसदीजीरो
प्रैक्टिस बुक, नोटबुक12 और 5 फीसदीजीरो

इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान

एयर कंडीशनर28 फीसदी18 फीसदी
बर्तन धोने की मशीनें28 फीसदी18 फीसदी
टीवी (एलईडी, एलसीडी), मॉनिटर, प्रोजेक्टर28 फीसदी18 फीसदी

कृषि से संबंधित सामानों पर एक नजर

सामानपिछली दरेंवर्तमान दरें
ट्रैक्टर (1800 CC से अधिक क्षमता वाले)12 फीसदी5 फीसदी
पिछले ट्रैक्टर टायर/ट्यूब18 फीसदी5 फीसदी
मिट्टी/कटाई/थ्रेसिंग के लिए मशीनरी12 फीसदी5 फीसदी
कम्पोस्टिंग मशीनें12 फीसदी5 फीसदी
स्प्रिंकलर/ड्रिप सिंचाई/लॉन/स्पोर्टस रोलर्स12 फीसदी5 फीसदी
जैव-कीटनाशक,सूक्ष्म पोषक तत्व12 फीसदी5 फीसदी
पंप28 फीसदी5 फीसदी
ट्रै्क्टरों के लिए हाइड्रोलिक पंप18 फीसदी5 फीसदी

हेल्थ सेक्टर पर भी जीएसटी दरें

सामानपिछली दरेंवर्तमान दरें
हेल्थ और टर्म इंश्योरेंस18 फीसदीजीरो
थर्मामीटर, डायग्नोस्टिक किट12 और 18 फीसदी5 फीसदी
रक्त ग्लूकोज मॉनिटर12 फीसदी5 फीसदी
मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन और हाइड्रोजन पेरोक्साइड12 फीसदी5 फीसदी
चश्मा12 फीसदी5 फीसदी
मेडिकल/सर्जिकल रबर के दस्ताने12 फीसदी5 फीसदी
कई दवाएं12 फीसदी5 फीसदी या जीरो
दुर्लभ औषधियां5 फीसदी या 12 फीसदीजीरो

ऑटो सेक्टर पर भी जीएसटी दरें

सामानपिछली दरेंवर्तमान दरें
टायर28 फीसदी18 फीसदी
मोटर वाहन (छोटी कारें)29 फीसदी(28 फीसदी जीएसटी+1 फीसदी सेस)18 फीसदी
मोटरसाइकिलें 350 CC से छोटी28 फीसदी18 फीसदी
बड़ी कार व एसयूवी50 फीसदी(28 फीसदी जीएसटी+ 22 फीसदी सेस)40 फीसदी
रोइंग बोट/डोंगी28 फीसदी18 फीसदी
साइकिलें और गैर मोटर-तिपहिया वाहन12 फीसदी5 फीसदी

तंबाकू उत्पाद

सामानपिचली दरेंवर्तमान दरें
सिगार, सिगरेट, तंबाकू उत्पाद28 फीसदी40 फीसदी
बीड़ी (हाथ से बनी)28 फीसदी18 फीसदी
कार्बोनेटेड पेय, स्वादयुक्त पेय, कैफीनयुक्त पेय28 फीसदी40 फीसदी
पौधे-आधारित दूध, फलों के गूदे से बनी ड्रिंक्स12 और 18 फीसदी5 फीसदी

कपड़ें

सिंथेटिक धागे, बिना बुने कपड़े, सिलाई धागा, स्टेपल फाइबर12 और 18 फीसदी5 फीसदी
परिधान, रेडिमेड (2,500 से अधिक नहीं)12 फीसदी5 फीसदी
परिधान, रेडिमेड (2,500 से अधिक)12 फीसदी18 फीसदी

भवन निर्माण से संबंधित वस्तुओं पर जीएसटी दरें

टाइल्स, ईंटें, पत्थर जड़ाने से संबंधित काम12 फीसदी5 फीसदी
पोर्टलैंड, स्लैग, हाइड्रोलिक सीमेंट28 फीसदी18 फीसदी

सेवा सेक्टर

जॉब वर्क, छाता, छपाई, चमड़ा12 फीसदी5 फीसदी
7,500 से कम होटल का किराया12 फीसदी5 फीसदी
मूवी टिकट 100 रुपये से कम12 फीसदी5 फीसदी
ब्यूटी पार्लर सेवा18 फीसदी5 फीसदी
कैसिनो, रेस क्लब, सट्टेबाजी,जुआ28 फीसदी40 फीसदी
क्रिकेट मैच टिकट12 फीसदी18 फीसदी

मोटरसाइकिल और छोटी कारें कितनी सस्ती

सामानपहले जीएसटी दरेंवर्तमान दरें
पेट्रोल और पेट्रोल हाइब्रिड कारें28 फीसदी18 फीसदी
डीजल और डीजल हाइब्रिड कारें28 फीसदी18 फीसदी
तिपहिया वाहन28 फीसदी18 फीसदी
मोटरसाइकिल (350 सीसी तक)28 फीसदी18 फीसदी
माल परिवहन के लिए गाड़ियां28 फीसदी18 फीसदी
छोटी कार29 फीसदी(28 फीसदी जीएसटी+1 फीसदी सेस)18 फीसदी
मिडिल साइज कार43 फीसदी(28 फीसदी जीएसटी+15 फीसदी सेस )40 फीसदी
बड़ी कार और एसयूवी50 फीसदी(28 फीसदी जीएसटी+ 22 फीसदी सेस)40 फीसदी
Enews24x7 Team

Comments are closed.