देहरादून: दिल्ली-यमुनोत्री राजमार्ग पर तेज रफ्तार बाइकों में टक्कर, तीन की मौत

0
1

विकासनगर।उत्तराखंड में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। राजधानी देहरादून के विकासनगर स्थित हरबर्टपुर क्षेत्र में दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो बाइकों की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दो बाइक सवारों की मौत हो गई। तीन बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गए। दोनों बाइकों पर पांच लोग सवार थे।

वरिष्ठ उपनिरीक्षक विकासनगर कोतवाली अशोक राठौड़ ने बताया कि रविवार रात को दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बंशीपुर में राजस्थान मार्बल के पास दो बाइक की आपस में टक्कर की सूचना मिली। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची तो पांच लोग घायल पड़े हुए थे। सभी को एंबुलेंस के माध्यम से हरबर्टपुर स्थित अस्पताल भेजा गया।

दुर्घटना में लंबरपुर बरोटीवाला निवासी वेदांश (20), आसन पुल वार्ड नंबर आठ निवासी धोनी कश्यप (20) और हरबर्टपुर के विवेक विहार निवासी रमनदीप (17) की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इनका उपचार चल रहा है।

जिन बाइकों की टक्कर हुई उनके नंबर: पुलिस ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन संख्या -UK16F-8458 मोटर साइकिल और -UK16D-1032 मोटर साइकिल हैं। हादसा तब हुआ जब तेज रफ्तार बाइकों की आपस में आमने-सामने टक्कर हो गई।

Enews24x7 Team

Comments are closed.