Kanwar Yatra 2025: यात्रियों के लिए रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें, 11 से 27 के बीच चलेंगी ये गाड़ियां

हरिद्वार। 11 जुलाई से शुरू हो रहे कांवड़ मेला का रंग धर्मनगरी हरिद्वार में अभी से दिखने लगा है। हर रोज सैकड़ों की संख्या में कांवड़िए हरिद्वार पहुंचने लगे हैं। हरकी पैड़ी से जलकर भरकर कांवड़िए अपने-अपने शिवालयों की ओर भी जा रहे हैं। इस दौरान कांवड़ के अलग अलग रंग देखने को मिल रहे हैं।
कांवड़ मेला को देखते हुए रेल विभाग ने स्पेशल ट्रेन चलने का निर्णय लिया है। ट्रेन 11 जुलाई से 27 जुलाई तक चलेगी। हरिद्वार कांवड़ स्पेशल दिल्ली रेलवे स्टेशन से सुबह 3:05 पर चलेगी। शामली होते हरिद्वार सुबह 9 बजकर 25 पर पहुंचेगी । दोपहर में हरिद्वार रेलवे स्टेशन से 1:55 पर चलेगी। दिल्ली रात को 08 बजे पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 64557 दिल्ली रेलवे स्टेशन से शाम को 4:25 पर चलेगी जो सहारनपुर रुड़की ज्वालापुर हरिद्वार होते हुए रात को 11बजकर 50 मिनट पर हरिद्वार पहुंचेगी । हरिद्वार से देर रात 2 बजे चलेगी जो ज्वालापुर रुड़की सहारनपुर होते हुए दिल्ली सुबह पौने नौ पर पहुंचेगी।
कांवड़ स्पेशल 11 से 27 के बीच चलेगी
मुरादाबाद से हरिद्वार के लिए स्पेशल सुबह सवा चार पर चलेगी यह ट्रेन कांठ, स्योहारा, धामपुर, नगीना, नजीबाबाद, मौजमपुर नारायण, बालावाली होते हुए लक्सर रेलवे स्टेशन पर सुबह 7.15 पर पहुंचेगी। वापसी लक्सर रेलवे स्टेशन से दोपहर 12 बजे होगी। यह ट्रेन बालावाली, मौजमपुर नारायण, नजीबाबाद, नगीना, धामपुर, स्योहारा, कांठ होते हुए मुरादाबाद दोपहर में 3:15 पर पहुंचेगी।
दिल्ली शाहदरा रेलवे स्टेशन से स्पेशल ट्रेन का संचालन सुबह 4:20 पर होगा। ट्रेन शामली, टपरी, रुड़की, ज्वालापुर, हरिद्वार, मोतीचूर, रायवाला होते हुए योगनगरी ऋषिकेश दोपहर में 11 बजे पहुंचेगी। वापसी में योगनगरी ऋषिकेश से रात को 8:35 चलेगी जो दिल्ली शाहदरा रेलवे स्टेशन पर सुबह 3:50 पर पहुंचेगी।
आलमनगर से योगनगरी के लिए दोपहर में 12.05पर ट्रेन चलेगी। शाहजहांपुर, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, नजीबाबाद, मौजमपुर नारायण, बालावाली, लक्सर, ज्वालापुर, हरिद्वार, मोतीचूर, रायवाला होते योग नगरी ऋषिकेश रात को 11 बजे पहुंचेगी। वापसी में योगनगरी रेलवे स्टेशन से ट्रेन का संचालन शाम 07 बजे होगा। यह ट्रेन आलम नगर रेलवे स्टेशन पर सुबह 10:45 पर पहुंचेगी।
ज्वालापुर और मोतीचूर में भी रुकेगी कई एक्सप्रेस ट्रेन
सूबेदारगंज से देहरादून आने वाली लिंक एक्सप्रेस, उज्जैन से देहरादून आने वाली देहरादून एक्स,इंदौर से देहरादून आने वाली देहरादून एक्सप्रेस, ट्रेन ओखा से देहरादून आने वाली देहरादून एक्सप्रेस, कोचुवेली से योग नगरी ऋषिकेश आने वाली योग नगरी एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर श्री माता वैष्णो देवी कटरा से योग नगरी आने वाली हेमकुंड एक्सप्रेस, बरेली दिल्ली स्पेशल, देहरादून से सूबेदारगंज जाने वाली लिंक एक्सप्रेस।
देहरादून से उज्जैन जाने वाली उज्जैनी एक्सप्रेस, ट्रेन देहरादून से इंदौर जाने वाली इंदौर एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 15966 देहरादून से ओखा जाने वाली ओखा एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 22660 योग नगरी ऋषिकेश कोचुवेली जाने वाली कोच्चि वाली एक्सप्रेस, ट्रेन नंबर 14609 श्री माता वैष्णो देवी कटरा से योग नगरी ऋषिकेश आने वाली हेमकुंड एक्सप्रेस ट्रेन 11 से 24 जुलाई तक रायवाला मोतीचूर और ज्वालापुर रेलवे स्टेशन पर रुकेगी।








