उत्तराखंड: रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया सहायक चकबंदी अधिकारी

0
3

हरिद्वार। विजिलेंस की टीम ने एक सहायक चकबंदी अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर देहरादून कों एक शिकायती पत्र पीडि़त द्वारा दिया था। पत्र में कहा गया था कि उसके भाई ने एक प्लाट अपनी बुआ से खरीदा था। जिसके दाखिला खारिज के एवज में सहायक चकबन्दी अधिकारी कार्यालय मंगलौर, जनपद हरिद्वार में नियुक्त लिपिक विनोद कुमार द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही हैं।

शिकायतकर्ता की शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर देहरादून की ट्रैप टीम ने कार्यवाही करते हुए शुक्रवार को सहायक चकबन्दी अधिकारी कार्यालय मंगलौर में नियुक्त लिपिक विनोद कुमार, को शिकायतकर्ता से दो हजार एक सौ रुपये की रिश्वत लेते हुए सहायक चकबन्दी अधिकारी कार्यालय कुरूड़ी मंगलौर से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के बाद टीम द्वारा आरोपित के आवास की तलाशी व अन्य स्थानों पर चल अचल सम्पत्ति के सम्बन्ध में पूछताछ जारी है।

Enews24x7 Team

Comments are closed.