उत्तराखंड में बदला जाएगा बीजेपी का BJP अध्यक्ष, इस केंद्रीय मंत्री को बनाया चुनाव अधिकारी

देहरादून।उत्तराखंड में बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बदलने की कवायद तेज हो गई है। जल्द ही इसका फैसला होने वाला है। क्योंकि आज 27 जून शुक्रवार को ही बीजेपी हाईकमान ने केंद्रीय मंत्री और सांसद हर्ष मल्होत्रा को उत्तराखंड में प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी है। तो वहीं महाराष्ट्र की जिम्मेदारी केंद्रीय कैबिनेट मंत्री किरण रिजिजू को दी है। पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी रवि शंकर प्रसाद को दी गई है।

बता दें कि उत्तराखंड में फिलहाल महेंद्र भट्ट बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। महेंद्र भट्ट का कार्यकाल काफी पहले ही खत्म हो चुका है। अब संगठन राज्य में प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव करवा कर किसी नए चेहरे को मौका दे सकता है। बीजेपी में कई ऐसे चेहरे हैं, जो प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में शामिल हैं। इनमें आदित्य कोठारी, रमेश पोखरियाल निशंक, विनोद चमोली, भगवती प्रसाद और आशा नौटियाल के नाम शामिल हैं।








