उत्तराखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें कब आएगा मानसून

0
3

देहरादून।उत्तराखंड के सभी जनपदों में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश की संभावना है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने 23 जून तक का मौसम का अलर्ट दिया है।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कुमाऊं मंडल के 5 जिलों में अनेक स्थानों पर गरज और चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी. जबकि एक जिले में कुछ स्थानों पर बारिश का अनुमान है। उधर गढ़वाल मंडल के 5 जिलों में बादलों की गरज और बिजली की चमक के साथ अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। दो जिलों में कुछ स्थानों पर ही बारिश होने का अनुमान है।

गढ़वाल मंडल के उत्तरकाशी और हरिद्वार में कुछ स्थानों पर जबकि टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, चमोली, रुद्रप्रयाग और देहरादून जिलों में अनेक स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश होगी। वहीं कुमाऊं मंडल में उधम सिंह नगर में कुछ स्थानों, जबकि अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत और नैनीताल जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी।

इसके साथ ही मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के मौसम का अलर्ट भी जारी कर दिया है। इस अलर्ट के अनुसार आने वाली 23 जून तक बारिश होती रहेगी। अभी ये प्री मानसून बारिश है। ऐसी उम्मीद है कि लेट हुआ मानसून जल्द ही उत्तराखंड में दस्तक दे देगा।

Enews24x7 Team

Comments are closed.