उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में हुए बंपर ट्रांसफर, देखें पूरी लिस्ट

देहरादून।उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों के बंपर तबादले हुए हैं। विभाग में डॉक्टरों के बंपर तबादले हुए। स्वास्थ्य सचिव डॉक्टर आर राजेश कुमार ने कहा स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर और सुचारू बनाने के लिए ट्रांसफर किया गया है। अधिकारियों और चिकित्सकों की नई तैनाती से सभी स्थानों पर स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा और जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेगी।
इन अधिकारियों के हुए तबादले…
- डॉ शिखा जंगपांगी को निदेशक, स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय, देहरादून की जिम्मेदारी दी गई।
- डॉ चंद्र प्रकाश त्रिपाठी को निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, गढ़वाल मंडल, पौड़ी की जिम्मेदारी दी गई।
- डॉ रमेश चंद्र पंत को अपर निदेशक, स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय की जिम्मेदारी दी गई है।
- डॉ प्रवीण कुमार को संयुक्त निदेशक, स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय की जिम्मेदारी दी गई है।
- डॉ शिवमोहन शुक्ला को मुख्य चिकित्सा अधिकारी, पौड़ी बनाया गया है।
- डॉ प्रीति पंत को संयुक्त निदेशक, स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय की जिम्मेदारी दी गई।
- डॉ वंदना सेमवाल को संयुक्त निदेशक, स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय की जिम्मेदारी दी गई।
- डॉ नवीन चंद्र तिवारी को प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अल्मोड़ा की जिम्मेदारी दी गई।
- डॉ अजय कुमार को चिकित्सा अधीक्षक क्षयरोग आश्रम, गेठिया, नैनीताल की जिम्मेदारी दी गई।
- डॉ पुरुषोत्तम राम पांडे को प्रमुख परामर्शदाता, उपजिला चिकित्सालय, खटीमा की जिम्मेदारी दी गई।
- डॉ सुरेश कोठियाल को अपर निदेशक, स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय की जिम्मेदारी दी गई।
- डॉ संजय कंसल को अपर निदेशक, स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय की जिम्मेदारी दी गई।
- डॉ उत्तम सिंह खारोला को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, उप जिला अस्पताल, ऋषिकेश की जिम्मेदारी दी गई है।
- डॉ यतेंद्र सिंह को प्रमुख परामर्शदाता, जिला चिकित्सालय, देहरादून की जिम्मेदारी दी गई।
- डॉ मनोज कुमार तिवारी को प्रमुख परामर्शदाता, जिला चिकित्सालय, रुद्रपुर की जिम्मेदारी दी गई।
- डॉ विजय सिंह पवार को प्रमुख परामर्शदाता, जिला चिकित्सालय, देहरादून बनाया गया है।
- डॉ मनु जैन को प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक, जिला चिकित्सालय, देहरादून बनाया गया है।
- डॉ मनोज बडोनी को प्रमुख परामर्शदाता, जिला चिकित्सालय, रुद्रपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- डॉ अरविंद कुमार मिश्रा को प्रमुख परामर्शदाता, उप जिला चिकित्सालय, रुड़की के साथ ही मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, उप जिला चिकित्सालय रुड़की की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।








