उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरा पिकअप वाहन, 2 लोगों की मौत

0
1

उत्तरकाशी।उत्तराखंड के उत्तरकाशी में शुक्रवार देर शाम को मोरी हनोल सड़क पर एक यूटिलिटी वाहन गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल की हालत नाजुक है।

जानकारी के मुताबिक, 6 जून शुक्रवार देर शाम करीब 8:30 बजे तहसील मोरी अंतर्गत मोरी-त्यूणी मोटर मार्ग पर वन विभाग बेरियर के पास पिकअप वाहन संख्या UK 16CA 2248 अनियंत्रित होकर रोड से नीचे जा गिरा। हादसे के दौरान वाहन में 3 लोग सवार थे। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

क्षेत्र के स्थानीय विधायक दुर्गेश्वर लाल ने बताया कि वे घटना के बाद स्वयं मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि घटना में गंभीर रूप से घायल 31 वर्षीय प्रमोद राणा पुत्र दौलत सिंह निवासी ग्राम मोड़ा तहसील मोरी को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया है। जबकि जगदीश चौहान पुत्र हरि किशन उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम मोड़ा तहसील मोरी और जयपाल सिंह पुत्र बालम सिंह उम्र 42 वर्ष निवासी बलावट तहसील मोरी की हादसे में मौत हो चुकी है।

Enews24x7 Team

Comments are closed.