उत्तराखंड: 60 घंटे बाद सात वर्षीय महक का शव बरामद, परिवार में छाया मातम

उधमसिंह नगर। उत्तराखंड के उधमसिंह नगर के गदरपुर में सात वर्षीय महक का शव नाहल नदी में डूबने के 60 घंटे बाद एनडीआरएफ की टीम ने बांस की झाड़ियों के नीचे से बरामद किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
दरअसल गदरपुर की रहने वाली सात साल की महक शुक्रवार को बेर तोड़ने के लिए निकली थी। इसी बीच वो लापता हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस, SDRF और NDRF की टीमों ने तलाश शुरू की। शुक्रवार को अंधेरा होने के चलते टीमें तलाश नहीं कर पाईं। इसके बाद शनिवार को भी बच्ची नहीं मिली। अभियान शुरू होने के तकरीबन साठ घंटे बाद रविवार को बच्ची का शव एक बांस के झुरमुट में फंसा हुआ मिला।
बताया जा रहा है कि बच्ची की गिरने नदी में गिरने से मौत हो गई। बाद में पानी के प्रवाह के साथ वो बांस के झुरमुट में जा फंसी। बच्ची का शव मिलने के बाद इलाके में मातम छाया हुआ है। परिजनों का रोकर रोकर बुरा हाल है।








