उत्तराखंड के एक साथ आठ IPS अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के आदेश, पुलिस महकमें में हलचल

0
2

देहरादून। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर उत्तराखंड के आठ आईपीएस अधिकारियों को एक साथ बुलाया गया है जिसके लिए केंद्र सरकार द्वारा आदेश दिया गया। इनमें से कई अधिकारियों को हालही में अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं। इस तरह अगर सभी पुलिस अधिकारी प्रतिनियुक्ति पर गए तो पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े फेरबदल को देखा जा सकेगा।

हालांकि शासन ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए चार अधिकारियों के नाम वापस लेने की गुजारिश की थी, बावजूद इसके केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इन आठ अधिकारियों के प्रतिनियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। ऐसे में इन अधिकारियों के प्रतिनियुक्ति पर जाने से पुलिस महकमे में जल्द बड़ा फेरबदल होने की संभावना है।

लिस्ट में ये नाम शामिल…

  • IPS अरुण मोहन जोशी
  • IPS राजीव स्वरूप
  • IPS मुख्तार मोहसिन
  • IPS नीरू गर्ग
  • IPS जन्मेजय खंडूरी
  • IPS सेंथिल अबुदई
  • IPS बरिंदरजीत सिंह
  • IPS पी रेणुका देवी
Enews24x7 Team

Comments are closed.