Uttarakhand Weather: पहाड़ी इलाकों में आज भी बदला रहेगा मौसम, येलो अलर्ट जारी

0
1

देहरादून।उत्तराखंड में पहाड़ों पर वर्षा और मैदानी इलाकों में धूप-बादलों का खेल जारी है। मौसम विभाग ने आज भी पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ वर्षा और अंधड़ का येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 31 मार्च को चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज तूफान चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। पूर्वानुमान के मुताबिक 5 अप्रैल तक उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में मौसम लगातार बदला हुआ रहेगा।

Enews24x7 Team

Comments are closed.