Uttarakhand Weather: देहरादून समेत चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी…

5
148

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की बारिश जारी है। पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। जगह-जगह जलभराव और भूस्खलन की समस्याएं सामने आ रही है। प्रदेश के पर्वतीय जिलों में बुधवार को तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून समेत बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत जिले के कुछ इलाकों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मैदानी इलाकों में तेज धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी होने से गर्मी और उमस परेशान कर सकती है।

वहीं उत्तरकाशी में एक बार फिर वरुणावत पर्वत पर भूस्खलन लोगों के लिए नासूर बनता जा रहा है। लगातार भूस्खलन से लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने वरुणावत पर्वत से लगे गुफियारा-जल संस्थान कॉलोनी के ऊपर पहाड़ी पर हो रहे भूस्खलन के विस्तृत सर्वेक्षण एवं उपचार के उपाय के लिए टीएचडीसी को विशेषज्ञों की टीम भेजने का आग्रह किया है।

बता दें कि राज्य में 123 सड़क मार्ग बारिश और भूस्खलन के चलते बंद हैं। इसमें राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य मार्ग से लेकर ग्रामीण मोटर मार्ग शामिल हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक, सबसे अधिक प्रभावित देहरादून जिला है, यहां पर 21 ग्रामीण मोटर मार्ग और दो राज्यमार्ग बंद हैं। पिथौरागढ़ में 19, पौड़ी गढ़वाल 18, रुद्रप्रयाग 11, टिहरी 15, उत्तरकाशी 11 मार्ग बंद हैं। बागेश्वर में सात, अल्मोड़ा में चार, चमोली और नैनीताल तीन-तीन, ऊधमसिंह नगर में दो और चंपावत जिले में एक मार्ग बंद है।

Enews24x7 Team

5 comments

  1. zeus demo 22 August, 2025 at 12:00

    A powerful share, I simply given this onto a colleague who was doing a bit of evaluation on this. And he the truth is bought me breakfast as a result of I found it for him.. smile. So let me reword that: Thnx for the deal with! But yeah Thnkx for spending the time to discuss this, I really feel strongly about it and love studying extra on this topic. If attainable, as you grow to be expertise, would you mind updating your blog with extra details? It’s highly helpful for me. Huge thumb up for this weblog submit!

  2. nextogel 13 November, 2025 at 19:22

    I’ve been browsing on-line more than 3 hours nowadays, yet I by no means discovered any fascinating article like yours. It¦s beautiful value sufficient for me. In my view, if all site owners and bloggers made excellent content as you probably did, the internet will probably be much more helpful than ever before.

  3. bandar togel 7 December, 2025 at 18:02

    Whats up very nice website!! Man .. Beautiful .. Amazing .. I’ll bookmark your website and take the feeds additionally?KI am satisfied to find numerous helpful info here in the submit, we want work out extra strategies on this regard, thanks for sharing. . . . . .

Leave a reply