उत्तराखंड: वकील ने कार के अंदर खुद को मारी गोली, मौके से मिला सुसाइड नोट

0
0

नैनीताल। शहर के कलेक्ट्रेट परिसर में दोपहर घटित एक घटना ने अधिवक्ताओं व कर्मचारियों को झकझोर कर रख दिया। पार्किंग में खड़ी कार में अधिवक्ता का खून से सना हुआ शव बरामद हुआ। इस घटना के बाद नैनीताल जिला कोर्ट परिसर में सनसनी फैल गई है। वकील की पहचान पूरन सिंह भाकुनी के रूप में हुई है। पूरन सिंह जिला कोर्ट नैनीताल से संबद्ध थे।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अधिवक्ता पूरन सिंह ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि कार पार्किंग में खड़ी थी और गोली की आवाज पर लोगों ने देखा तो उस पर पड़ी। तब तक सिर पर गोली लग चुकी थी। पार्किंग संचालक ने इसकी सूचना अधिवक्ताओं व पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार के सीसे देखा तो अंदर अधिवक्ता का शव मिला।

घटनास्थल से शव के हाथ मे पिस्टल व कार के3 आगे डेसबोड में एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें लिखा है कि वह अपनी बीमारी से बहुत परेशान है। वह अब ज़िन्दगी की गाड़ी नहीं खींच पा रहा का। सुसाइड नोट में लिखा है कि कुमाऊँ आयुक्त, डीएम, एसएसपी, उनकी पत्नी को संभाल ले ताकि वह गलत कदम नहीं उठाए। हालांकि पुलिस ने अभी आधिकारिक तौर पर सुसाइड नोट की सामग्री सार्वजनिक नहीं की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जो साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।

एसपी डॉ जगदीश चन्द्र ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। सुसाइड नोट और फोरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Enews24x7 Team

Comments are closed.