उत्तराखंड: पहाड़ी से गिरा मलबा, दो लोगों की दबने से मौत…

0
105

चमोली। उत्तराखंड में भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर है। पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के चलते लैंडस्लाइड की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। वहीं कर्णप्रयाग में गौचर के बीच गलनाऊ में पहाड़ी से मलबा आने के कारण बड़ा हादसा हो गया। मलबे की चपेट में आने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक चटवा पीपल के पास एक बुलेट मोटर साइकिल नंबर UK 14TA 7060 मलबे के बीचे दब गई। इस हादसे में निर्मल शाही उम्र 36 पुत्र रामकृष्ण निवासी हैदराबाद व सत्य नारायणा उम्र 50 निवासी थाना पद्मा राव नगर जिला रंग रेड हैदराबाद की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों किराए की बुलेट लेकर बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर आए थे।

Enews24x7 Team