उत्तराखंड: महिला से बनाए जबरन शारीरिक संबंध, विरोध किया तो आंखों में झौंकी मिर्च, फिर…

हरिद्वार।सिडकुल थाना क्षेत्र में एक महिला को बहला-फुसलाकर कमरे पर ले जाने के बाद दुष्कर्म कर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पीड़िता की आंखों में मिर्च डालकर लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र निवासी एक युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन सिडकुल की एक कंपनी में नौकरी करती है। बताया कि बहन की शादी एक गांव में हुई थी। पति की मौत के बाद वह सिडकुल क्षेत्र में छोटे भाई के पास रहने के लिए आ गई थी और यही नौकरी कर रही थी। उसे सहदेवपुर पथरी निवासी रजत परेशान कर रहा था। इस बारे में परिजनों ने रजत के परिवार से बातचीत भी की थी, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। 11 मई उसकी बहन बाजार गई थी।
आरोप है कि इसी दौरान दोपहर रजत उसे बहला-फुसलाकर अपने कमरे पर ले गया। जहां जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसकी आंखों में मिर्च झोंक दी और लोहे की रॉड से उसके सिर पर हमला कर दिया। जब बेहोश हो गई तो आरोपी ने धारदार हथियार से वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। तब पास में रहने वाले एक युवक ने उसे जिला अस्पताल हरिद्वार पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने स्थिति को देखते हुए उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।








