उत्तराखंड के इन जिलों में आज बारिश की संभावना, अलर्ट जारी

0
1

देहरादून। उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक मौसम में बदलाव जारी है। देहरादून में बुधवार को दिनभर गर्मी के बाद शाम के समय झमाझम बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है। बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक लुढक गया।

मौसम विभाग के अनुसार, आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों के अधिकांश स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है, साथ ही येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सचेत रहने की अपील की है।  हरिद्वार और उधम सिंह नगर जनपदों के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। पर्वतीय जनपदों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की भी आसार हैं।

बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान 34.6 और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 22.9 और न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 25.2 और न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Enews24x7 Team

Comments are closed.