देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 SI-ASI के बंपर तबादले

देहरादून।राजधानी देहरादून में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। कई दरोगाओं के बंपर तबादले किए गए है। SSP के निर्देश पर 22 सब इंस्पेक्टर (SI) और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) के तबादले किए गए हैं। इस आदेश के बाद कई अधिकारियों की तैनाती बदली गई है। सभी अधिकारियों को नई तैनाती पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
इस आदेश के अनुसार दुर्गेश कोठियाल को बसंत विहार से कैंट का वरिष्ठ सब इंस्पेक्टर बनाया गया है। तो वहीं ओमप्रकाश को कैंट से बसंत विहार भेजा गया है। इसके अलावा मनोहर सिंह रावत को डोईवाला से नेहरू कॉलोनी, राजीव धारीवाल को सहसपुर से बसंत विहार, मुकेश भलेड़ी को ISBT ऋषिकेश से पटेलनगर और प्रवीण पुंडीर को सहसपुर से पटेलनगर ट्रासंफर कर दिया गया है।









