देहरादून ONGC चौक के पास सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराकर पलटी कार

देहरादून। ओएनजीसी चौक से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहाँ बीती देर शाम एक कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए है।
मिलीं जानकारी के अनुसार ओएनजीसी चौक के पास एक मारुति कार ओएनजीसी चौक के पास डिवाइडर से जा टकराई। इस दौरान कार का टायर अचानक फट गया और कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार में बैठे तीन युवक घायल बताए जा रहे हैं। हादसा होता देख घायलों का कार से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहा घायलों का इलाज चल रहा है।







