उत्तराखंड में 24 घंटे में दूसरी बार IAS अधिकारियों का तबादला, देखें सूची

0
1

देहरादून।उत्तराखंड में अधिकारियों के तबादले को लेकर शासन स्तर पर सिलसिला जारी है। उत्तराखंड में शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ हैं। कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के ताबड़तोड़ तबादले किए गए हैं। इस कड़ी में शनिवार को भी तीन आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव किया गया है। इस बार उधम सिंह नगर जिले की जिम्मेदारी भी बदली गई है। उधम सिंह नगर जैसे बड़े जिले के जिलाधिकारी के रूप में अब नितिन भदौरिया को जिम्मेदारी दी गई है।

नितिन भदौरिया इससे पहले भी कई जिलों की जिम्मेदारी देख चुके हैं। फिलहाल वह अपर सचिव और निदेशक शहरी विकास की जिम्मेदारी देख रहे थे। उधम सिंह नगर जिले के जिलाधिकारी के रूप में अब तक उदय राज जिम्मेदारी देख रहे थे, लेकिन उनके सेवानिवृत होने के साथ ही अब इसकी नई जिम्मेदारी किसको मिलेगी इस पर चर्चाएं जोरों से चल रही थी। हालांकि इस पद के लिए कई लोगों के नाम चल रहे थे, लेकिन सभी कयासों पर विराम लगाते हुए नितिन भदौरिया को इसकी जिम्मेदारी दी गई है।

यहाँ भी पढ़े: उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 IAS समेत 18 अफसरों के तबादले, यहां देखें सूची

इससे पहले उदय राज को सेवानिवृत होने पर 3 महीने का सेवा विस्तार दिया गया था। उधम सिंह नगर जिले के जिलाधिकारी पद के अलावा कुछ और पदों पर भी तबादले हुए हैं। इसमें एक दिन पहले ही आई तबादला सूची में रणवीर सिंह चौहान से महानिदेशक कृषि एवं उद्यान की जिम्मेदारी वापस ली गई थी, जिसके 24 घंटे के भीतर ही वापस रणवीर सिंह चौहान को यह जिम्मेदारी दे दी गई है। देहरादून नगर निगम आयुक्त गौरव कुमार से अब आयुक्त की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है। गौरव कुमार अब अपर सचिव समाज कल्याण विभाग की ही जिम्मेदारी देखेंगे। खास बात यह है कि नगर निगम देहरादून के आयुक्त पद को फिलहाल खाली रखा गया है।

Enews24x7 Team

Comments are closed.