देहरादून-चकराता मार्ग पर भीषण हादसा, पर्यटकों की कार खाई में गिरी, 1 की मौत 4 घायल

0
1

विकासनगर।चकराता त्यूणी मोटर मार्ग पर लोखंडी के पास बड़ा हादसा हो गया। यहां शुक्रवार की सुबह त्यूणी-चकराता-मसूरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोखंडी के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। चार लोग घायल हुए हैं।

मिलीं जानकारी के अनुसार चकराता से पांच पर्यटक लोखंडी घूमने आए थे। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार में पांच लोग सवार थे। इनमें तीन युवक और दो युवतियां थीं। कार दुर्घटनाग्रस्त होते ही स्थानीय लोगों ने राजस्व पुलिस और एसडीआरएफ को सूचना दी। मौके पर पहुंचे राजस्व विभाग के क्षेत्रीय पटवारी अनिल चौहान और स्थानीय लोगों की मदद से खाई से गम्भीर हालत में पांचों पर्यटकों को बाहर निकाला।

जिसके बाद उन्हें 108 एम्बुलेंस और तहसील के वाहनों से सीएचसी चकराता पहुंचाया गया। जहां अस्पताल के डाक्टर ने एक युवक करन रावत को मृत घोषित कर दिया। दो युवतियों और दो युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी चकराता के डाक्टर रोहित कुमार ने गम्भीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

Enews24x7 Team

Comments are closed.