देहरादून में बोलेरो और बाइक की जबरदस्त टक्कर, शिक्षिका की मौत

0
3

देहरादून। राजधानी देहरादून के सहसपुर थाना क्षेत्र के हर्बटपुर और धर्मावाला के बीच बीती शाम दर्दनाक हादसा हो गया। बुलेरो और बाइक की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर में एक शिक्षिका की मौत हो गई। जबकि एक शिक्षक घायल बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार यह भीषण सड़क दुर्घटना सहसपुर थाना क्षेत्र के हर्बटपुर और धर्मावाला के बीच हुई है। जहां शुक्रवार शाम को एक बोलेरो गाड़ी और बाइक की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक शिक्षिका की मौके पर मौत की सूचना मिली है। जबकि अन्य शिक्षक गंभीर रूप से घायल हुआ है। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जबकि गंभीर घायल शिक्षक को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए देहरादून इंद्रेश हॉस्पिटल रेफर किया गया।

घटना में मृतका की पहचान सुशीला बिजोला (उम्र 59 साल) निवासी विकासनगर के रूप में हुई है। वह राजकीय प्राथमिक विद्यालय प्रतीतपुर में बतौर प्रधानायाध्यापक के रूप में कार्यरत थी। जबकि सहकर्मी शिक्षक प्रवीण वर्मा गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लिया है। परिजनों की तहरीर आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Enews24x7 Team

Comments are closed.