देहरादून: बारातियों से भरी बस हुई हादसे का शिकार, 12 लोग घायल..

0
4

देहरादून: आज गुरुवार को राजधानी के डोईवाला छेत्र में बारातियों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में बस में सवार 12 लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बस दिल्ली से बारात में आए लोगों को लेकर नेहरूग्राम पहुंची थी और शादी होने के बाद बस आज 30 बारातियों को लेकर वापस दिल्ली जा रही थी। इस दौरान बस लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

हादसे में बस में सवार महिला मंजू (55) को गंभीर चोट आई हैं। जबकि 11 लोगों को साधारण चोटें आई है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। हादसे की वजह बस के ब्रेक फेल होन बताई जा रही है।

घायलों का विवरण

  • नरेन्द्र वंसवाल (40) दिल्ली
  • चन्द्रवती (40) दिल्ली
  • वैशनवी (11) दिल्ली
  • दीपक कुमार (44) दिल्ली
  • अन्जू (36) दिल्ली
  • सानवी (13) दिल्ली
  • नवीन (22) दिल्ली
  • राजेन्द्र प्रसाद (46) दिल्ली
  • निवांश (5) दिल्ली
  • बबलू (36) दिल्ली
  • सुमित (38) दिल्ली
  • मंजू उम्र (44) दिल्ली
Enews24x7 Team

Comments are closed.