सीएम धामी की चंपावत को आदर्श जिला बनाने के प्लान की समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में चंपावत को आदर्श जिला बनाने के लिए बनाई जा रही कार्ययोजना और गतिमान कार्यों की समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार ने चंपावत के विकास के लिए स्थानीय लोगों की आशाओं एवं आकांक्षाओं के अनुरूप कार्ययोजना तैयार की है। हमारा लक्ष्य एक ऐसे चंपावत का निर्माण करना है जिसमें स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध हो सके और क्षेत्र की GDP का आकार चार गुना बड़ा हो। मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आदर्श चंपावत के लिए तैयार की गई कार्ययोजना में हर क्षेत्र के विशेषज्ञों को जोड़ा जाए और उनके अनुभवों और सलाह को प्राथमिकता दी जाए।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा की प्रयास किए जाएं कि जनपद में आने वाले पर्यटक यहां कम से कम पांच दिन अवश्य प्रवास करें। इसके साथ ही अधिकारियों को धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पूर्णागिरि धाम के साथ ही मायावती आश्रम और शारदा घाट के आस-पास के क्षेत्रों को विकसित करने और जिले में साहसिक खेलों के साथ ही जंगल सफारी को बढ़ावा देने एवं क्षेत्र को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में भी विकसित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारा लक्ष्य आगामी वर्षों में चंपावत को पर्यटन, दुग्ध, उद्यानीकरण, सब्जी, फल और चाय उत्पादन का प्रमुख हब बनाना है।









**mitolyn**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.
Bài viết này giúp tôi hiểu vấn đề rõ hơn hb88 cskh TONY06-16