उत्तराखंड: जंगल में घास काटने गयी महिला की अचानक बोल्डर और मलबा आने से खाई में गिर कर मौत..

0
4

देवभूमि उत्तराखंड के लिए मॉनसून की बारिश आफत लेकर आई है। प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश की वजह से भूस्खलन की घटनाओं के कारण कई लोगों की जानें भी गयी हैं। उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक 1 जून से अब तक भारी बारिश की वजह से हुए हादसों में 22 लोगों की जान जा चुकी है। ऐसी ही एक घटना उत्तरकाशी के नौगांव विकासखंड के तुनालका गांव से है जहाँ लज्जा देवी (56) वर्ष गांव के समीप पहाड़ी पर घास काटने गई थी। तभी अचानक ऊपर से बोल्डर और मलबा आने के कारण महिला उसकी चपेट में आकर गहरी खाई में गिर गई।

सूचना मिलने पर ग्रामीण और एसडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंचे। इसके बाद खाई से शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Enews24x7 Team

Comments are closed.