देहरादून: आधी रात घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म, फिर अधमरा करने तक पीटा

देहरादून।उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
ये घटना पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र की है। जहां एक महिला का आरोप है कि कोतवाली पटेलनगर क्षेत्र के अंतर्गत 03 जुलाई की देर रात किसी ने उनके घर का दरवाजा घटखटाया। उनकी बेटी की नींद खुल गई तो उसने कोई किराएदार समझ कर घर का दरवाजा खोल दिया। दरवाजा खोलते ही उनके घर के अंदर मोहल्ले का ही एक युवक घुस गया। उसने बेटी का मुंह दबोच लिया उसके कपड़े फाड़ दिए और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उनकी बेटी किसी तरह चिल्लाई तो आरोपी युवक ने उसे जमकर पीट दिया, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई।
इस बीच सुनकर मोहल्ले के लोग बाहर निकल आए। इस दौरान भीड़ बढ़ती देख आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया। पटेलनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित अनस के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित की तलाश की जा रही है।







