जादू-टोने होने का था शक! संतान न होने पर पिता को उतारा मौत के घाट

0
2

UP Crime: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पुत्र ने अंधविश्वास के चलते अपने पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मामला म्योरपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव खैराही का है। फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।

काला जादू होने का था शक

दरअसल ये पूरा मामला म्योरपुर थाना क्षेत्र के खैराही का है। जहां गुरुवार देर शाम बेटे ने लाठी से वार कर वृद्ध पिता की जान ले ली। 65 साल के राजमल के बेटे रामजतन की कई साल पहले शादी हुई थी। हालांकि उसे कोई संतान नहीं हो रही है। कहा जा रहा है कि इसी बात को लेकर माता-पिता और रामजतन के बीच अक्सर विवाद होता था। बेटे को शक था कि किसी ने उस पर जादू-टोना कर रखा है।

संतान ना होने पर पिता को उतारा मौत के घाट

बुधवार को रामजतन काम के सिलसिले से बाहर चला गया। लेकिन गुरुवार को ही वाराणसी से लौट आया। जिसके बाद वो मां-बाप से विवाद करने लगा। विवाद जादू-टोना को लेकर हो रहा था। विवाद इतना बढ़ गया कि पिता के सिर पर बेटे ने लाठी से हमला कर दिया। प्रहार इतना जोरदार था कि बुजुर्ग पिता वहीं गिरकर छटपटाने लगे। तुरंत ही पिता को स्वास्थय केंद्र पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने फिलहाल शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस की माने तो भूत प्रेत के विवाद के बाद बेटे ने लकड़ी के कुंदे से बाप से सिर पर हमला किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Enews24x7 Team

Comments are closed.