एक और लाश…एक और नीला ड्रम! मेरठ के बाद अब लुधियाना में फैली सनसनी

0
2

लुधियाना।मेरठ के अब पंजाब के लुधियाना में नीले ड्रम से शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी मच गई। शेरपुर इलाके में लोग उस वक्त चौंक गए जब एक नीले रंग के प्लास्टिक ड्रम में लाश मिली। दरअसल बदबू आने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब नीले रंग के प्लास्टिक ड्रम को खोला तो अंदर का नजारा देख सभी सन्न रह गए। ड्रम में प्लास्टिक के बोरे में लिप्त हुआ शव मिला, जिसकी हालत काफी खराब थी। मृतक के गले और पैर रस्सी से बंधे हुए थे, जिससे मामला साफ तौर पर हत्या का प्रतीत हो रहा हैं।

शेरपुर थाने की SHO कुलवंत कौर ने बताया कि मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है, लेकिन चेहरा देखकर वह प्रवासी युवक प्रतीत होता हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया गया हैं। हालांकि शरीर पर बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं, लेकिन स्थिति देखकर लग रहा है कि हत्या कई दिन पहले की गई हैं।

42 ड्रम कंपनियों से पूछताछ

हत्या की साजिश को लेकर शक और गहरा तब हुआ जब जांच में पता चला कि ड्रम बिल्कुल नया था। पुलिस का मानना है कि यह हत्या पूरी योजना के तहत की गई है और शव को छिपाने के लिए नया ड्रम जानबुझकर खरीदा गया हैं। इसी अधर पर पुलिस ने लुधियाना के 42 ड्रम कंपनियों की लिस्ट तैयार की है और सभी से पूछताछ शुरू कर दी गई है कि हाल ही में यह मॉडल और रंग का ड्रम किसे बेचा गया था।

CCTV फुटेज और संदिग्ध वाहनों की जांच

पुलिस ने घटना स्थल के 5 किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी CCTV कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और शहर के मुख्य चौराहों पर लगे कैमरों की मदद से संदिग्ध गतिविधियों की तलाश की जा रही हैं। पुलिस ने कुछ संदिग्ध वाहनों के नंबर भी चिन्हित किए हैं, जिनकी जांच तेजी से की जा रही हैं।

इस घटना ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुए ‘नीले ड्रम हत्याकांड’ की यादें ताज़ा कर दी हैं, जहां मुस्कान नाम की महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की थी और शव को ठीक इसी तरह के ड्रम में छिपाया था।

Enews24x7 Team

Comments are closed.