उत्तराखंड: मशरूम फैक्ट्री में बड़ा हादसा, रैक टूटने से एक की मौत, कई गंभीर घायल

0
2

रुद्रपुर/काशीपुर।केलाखेड़ा तहसील क्षेत्र में एक मशरूम की फैक्ट्री की रैक टूटने से कई मजदूर दब गए। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि 7 की हालत नाजुक बनी हुई है।

मिलीं जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर के केलाखेड़ा तहसील के ग्राम भउआ नगला स्थित मशरूम की फैक्ट्री में देर सायं अचानक रैक टूटने से फैक्ट्री में हड़कंप मच गया रैक टूटने से कई मजदूर उसके नीचे दब गए। हादसे की सूचना से फैक्ट्री समेत जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना पर स्थानीय प्रशासन व जिला आपदा कंट्रोल रूम सक्रिय हुआ और तत्काल राहत बचाव का कार्य शुरू किया गया। इस दौरान टीम द्वारा मजदूरों को रेस्क्यू कर प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। हादसे में 15 वर्षीय हिना, पुत्री ओमपाल, की मृत्यु हो गई।

घायलों में विजयपाल (17), राधा (16), जय सिंह (15), लक्ष्मी उर्फ पोला (15), भोली (18), गणेश (20), रेशमा (15), ओमप्रकाश (55), प्लांट स्वामी रवि नेहरा आदि शामिल हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इलाज में लापरवाही ना बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने आपदा प्रबंधन टीम को पीड़ित परिवारों की रहने और भोजन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

Enews24x7 Team

Comments are closed.