राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का तीन दिवसीय देहरादून दौरा, डायवर्ट रहेगा रूट, जानिए ट्रैफिक प्लान

0
1

देहरादून।आज यानी 19 जून से लेकर 21 जून तक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देहरादून दौरे पर रहेंगी। जिसको लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से तैयारियां पुख्ता की जा रही है। इसके तहत सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों और पुलिस कर्मचारियों की ब्रीफिंग हो चुकी है तो वहीं अभी अब राष्ट्रपति के दौरे को लेकर 19 जून से 21 जून तक ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की गई है। जिसके लिए दून पुलिस ने रूट प्लान तैयार किया है।

19 जून के लिए रूट प्लान

  • ऋषिकेश की ओर से देहरादून जाने वाले वाहनों हेतु, ऋषिकेश से भानियावाला की ओर से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहनों को रानीपोखरी भोगपुर से थानों होते हुए 06 नम्बर पुलिया से सहस्त्रधारा क्रासिंग से सर्वे चौक से शहर में प्रवेश कराया जायेगा।
  • ऋषिकेश से मसूरी की ओर जाने वाले वाहनों को रानीपोखरी भोगपुर से थानों होते हुए 06 नम्बर पुलिया से सहस्त्रधारा क्रासिंग से आईटी पार्क से साईं मन्दिर से होते हुए मसूरी की ओर भेजा जायेगा।
  • हरिद्वार की ओर से देहरादून शहर जाने वाले वाहनों हेतु – भानियावाला फ्लाई ओवर सर्विस लेन से डोईवाला चौक से दूधली मार्ग की ओर भेजेते हुए कारगी चौक से देहरादून।
  • हरिद्वार की ओर से मसूरी जाने वाले वाहनों हेतु – भानियावाला फ्लाई ओवर सर्विस लेन से डोईवाला चौक से दूधली मार्ग की ओर भेजेते हुए कारगी चौक से आईएसबीटी से शिमलाबाईपास से जीएमएस रोड से कैन्ट से अनारवाला से मसूरी की ओर भेजा जायेगा ।
  • आशारोडी/प्रेमनगर क्षेत्र से मसूरी जाने वाले वाहनों हेतु – आईएसबीटी से शिमला बाईपास से जीएमएस रोड से बल्लूपुर चौक से कैन्ट से अनारवाला से मसूरी की ओर भेजा जायेगा ।
  • देहरादून शहर से हरिद्वार/ऋषिकेश जाने वाले वाहनों को कारगी चौक से दूधली मार्ग से डोईवाला चौक से भानियावाला सर्विस लेन से लालतप्पड से नेपाली फार्म तिराहा से ऋशिकेश/हरिद्वार की ओर भेजा जायेगा ।
  • मसूरी से हरिद्वार/ऋषिकेश जाने वाले वाहनों को कुठाल गेट से ओल्ड मसूरी रोड से सांई मन्दिर से काठ बंगला पुलिस से किरशाली चौक से आईटीपार्क से सहस्त्रधारा क्रासिंग से 06 नम्बर पुलिया से महाराणा प्रताप से थानो रोड होते हुए अपने गंतव्य की ओर भेजा जायेगा।
  • डायवर्ट प्वाईंट:19/06/2025 को 14.30 से 17.30 बजे तक
    1. भोगपुर तिराहा (रानीपोखरी) 2. भानियावाला फ्लाई ओवर 3. डोईवाला थाने से 100 मी0 आगे दूधली रोड।
    4. कारगी चौक 5. शिमला बाईपास चौक 6. एनेक्सी तिराहा 7. सहस्त्रधारा क्रासिंग 8. साईं मन्दिर, राजपुर रोड।

20 जून के लिए रूट प्लान

  • ईसी रोड से मसूरी जाने वाले वाहनो हेतु, सर्वे चौक से सहस्त्रधारा क्रासिंग आईटी पार्क से साईं मन्दिर होते हुए मसूरी की ओर भेजा जायेगा। घण्टाघर से मसूरी जाने वाले वाहनों हेतु दृ ग्रेट वैल्यू से कैनाल रोड से काठ बंगला पुल होते हुए सांई मन्दिर से होते हुए मसूरी की ओर भेजा जायेगा ।
  • हाथीबडकला/दिलाराम से मसूरी जाने वाले वाहनों हेतु, दिलाराम से ग्रेट वैल्यू से कैनाल रोड से काठ बंगला पुल होते हुए सांई मन्दिर से होते हुए मसूरी की ओर भेजा जायेगा ।
  • मसूरी से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहनों को मसूरी से कुठाल गेट से ओल्ड मसूरी रोड से सांई मन्दिर से काठ बंगला पुलिस से किरशाली चौक से आईटीपार्क से सहस्त्रधारा क्रासिंग से अपने गंतव्य की ओर भेजा जायेगा।
  • डायवर्जन प्वाईंट 20/06/2025 08.00 से 12.00 बजे तक रहेगा
  • दिलाराम चौक, 2. ग्रेट वैल्यू तिराहा, 3. सांई मन्दिर तिराहा, 4. कुठालगेट तिराहा

21 जून के लिए रूट प्लान

  • ऋषिकेश की ओर से देहरादून जाने वाले वाहनों को भानियावाला की ओर से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहनों को रानीपोखरी भोगपुर से थानों होते हुए 06 नम्बर पुलिया से सहस्त्रधारा क्रासिंग से सर्वे चौक से शहर में प्रवेश कराया जायेगा ।
  • ऋषिकेश से मसूरी की ओर जाने वाले वाहनों को रानीपोखरी भोगपुर से थानों होते हुए 06 नम्बर पुलिया से सहस्त्रधारा क्रासिंग से आईटी पार्क से साईं मन्दिर से होते हुए मसूरी की ओर भेजा जायेगा ।
  • हरिद्वार की ओर से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहनो को भानियावाला फ्लाई ओवर सर्विस लेन से डोईवाला चौक से दूधली मार्ग की ओर भेजेते हुए कारगी चौक से देहरादून शहर की ओर प्रवेश कराया जायेगा ।
  • हरिद्वार की ओर से मसूरी जाने वाले वाहनो को भानियावाला फ्लाई ओवर सर्विस लेन से डोईवाला चौक से दूधली मार्ग की ओर भेजेते हुए कारगी चौक से आईएसबीटी से शिमलाबाईपास से जीएमएस रोड से कैन्ट से अनारवाला से मसूरी की ओर भेजा जायेगा।
  • आशारोडी/प्रेमनगर क्षेत्र से मसूरी जाने वाले वाहनों को आईएसबीटी से शिमलाबाईपास से जीएमएस रोड से बल्लूपुर चौक से कैन्ट से अनारवाला से मसूरी की ओर भेजा जायेगा।
  • देहरादून शहर से हरिद्वार/ऋषिकेश जाने वाले वाहनों को कारगी चौक से दूधली मार्ग से डोईवाला चौक से भानियावाला सर्विस लेन से लालतप्पड से नेपाली फार्म तिराहा से ऋशिकेश/हरिद्वार की ओर भेजा जायेगा ।
  • मसूरी से हरिद्वार/ऋषिकेश जाने वाले वाहनों को कुठाल गेट से ओल्ड मसूरी रोड से सांई मन्दिर से काठ बंगला से किरशाली चौक से आईटीपार्क से सहस्त्रधारा क्रासिंग से 06 नम्बर पुलिया से महाराणा प्रताप से थानो रोड होते हुए अपने गंतव्य की ओर भेजा जायेगा ।

डायवर्ट प्वाईंट: 21/06/2025 को 08.00 से 13.00 बजे तक

1.भोगपुर तिराहा (रानीपोखरी) 2. भानियावाला फ्लाई ओवर 3. डोईवाला थाने से 100 मी0 आगे दूधली रोड 4. कारगी चौक 5. शिमला बाईपास चौक, 6. एनेक्सी तिराहा, 7. सहस्त्रधारा क्रासिंग, 8. साईं मन्दिर, राजपुर रोड,

Enews24x7 Team

Comments are closed.