उत्तराखंड: नाबालिग से रेस्टोरेंट संचालक ने किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुलासा

0
1

हल्द्वानी।उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ मुखानी थाना क्षेत्र के एक ढाबा संचालक पर 13 वर्षीय नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने और उसे छह महीने तक बहला फुसलाकर लगातार शोषण करने का गंभीर आरोप लगा है। यह मामला तब प्रकाश में आया जब पीड़िता छह महीने की गर्भवती पाई गई।

पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अल्मोड़ा के शीतलाखेत का मूल रूप से रहने वाला 25 वर्षीय युवक हल्द्वानी में रेस्टोरेंट का संचालन करता है। युवक उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाता था और उसका शरीर शोषण करता था। इस दौरान उसने लड़की को डरा-धमकाकर चुप रहने के लिए मजबूर किया। जब पीड़िता ने पेट में तेज दर्द की शिकायत की, तो परिवार उसे अस्पताल ले गया, जहाँ डॉक्टरों ने जाँच कर बताया कि वह छह महीने की गर्भवती है। पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

मुखानी थाने के एसओ दिनेश जोशी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Enews24x7 Team

Comments are closed.