Badrinath Yatra: हेलीपैड पर दुर्घटना के बाद नियम सख्त, अब एक बार में एक ही हेलीकॉप्टर उतरेगा

0
1

देहरादून।उत्तरकाशी हेलीकॉप्टर हादसे में पायलट समेत 6 लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद एक और हादसा बदरीनाथ में होते-होते बच गया। इस घटना के बाद अब डीजीसीए यानी नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने कड़ा एक्शन लिया है।

बदरीनाथ धाम स्थित हेलीपैड पर चार्टर हेलीकाप्टर के पार्किंग में खड़े वाहन से टकराने के मामले में प्रथमदृष्ट्या सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यहां अधिकांश कार्य अप्रशिक्षित कर्मचारियों के जिम्मे है। इस पर सख्त रुख अपनाते हुए जिलाधिकारी डा. संदीप तिवारी ने उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथारिटी (यूकाडा) को जांच के लिए पत्र लिखा है।

यहाँ भी पढ़े: बदरीनाथ धाम में तीर्थ यात्रियों के लिए पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्यों…

यूकाडा ने हेलीपैड की व्यवस्था में भी बदलाव किया है। इसके तहत अब यहां एक बार में एक हेलीकाप्टर उतर रहा है, जबकि सोमवार तक एक साथ तीन हेलीकाप्टर उतर रहे थे। इसके अलावा एक हेलीकाप्टर को हेलीपैड पर अधिकतम 15 मिनट ही रुकने का निर्देश भी दिया गया है। इस बीच मंगलवार शाम डायरेक्टरेट जनरल आफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) के फ्लाइट आपरेशन निरीक्षक विशाल चौधरी ने तकनीकी टीम के साथ धाम पहुंचकर घटनास्थल व हेलीकाप्टर का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रत्यक्षदर्शियों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली।

Enews24x7 Team

Comments are closed.