उत्तराखंड: अगले चार दिन कुछ ऐसा रहेगा मौसम का हाल, इन जिलों में आज बारिश का अंदेशा

0
1

देहरादून।उत्तराखंड में लोगों को अभी ठंड से राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही है। प्रदेश में इन दिनों शीतलहर से कड़ाके की ठंड पड़ रही है, वहीं बीते दिनों हुई बारिश और बर्फबारी ने लोगों की दुश्वारियों को और बढ़ा दिया है। मौसम विभाग ने 18 से 22 जनवरी के बीच ऊंचे जिलों में बादल छाने के साथ छिटपुट वर्षा की संभावना जताई है। वहीं बारिश और बर्फबारी से ठंड में इजाफा हो सकता है।

मौसम विभाग ने प्रदेश में आज फिर बारिश होने की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपद में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। जबकि शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग ने बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। वहीं राजधानी देहरादून में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा। जबकि अधिकतम व न्यूनतम तापमान 25°C व 9°C के लगभग रहने का अंदेशा है।

Enews24x7 Team

Comments are closed.