देहरादून में दर्दनाक घटना, जंगल गए पति-पत्नी को हाथी ने पटक पटककर मार डाला

0
1

देहरादून। उत्तराखंड में जंगल से सटे इलाकों में हाथियों का आतंक चरम पर है। हाथी आबादी वाले इलाकों में घुसकर फसलों को तबाह कर रहे हैं, हाथी के हमले में अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं देहरादून के जौलीग्रांट में बुधवार को एक दर्दनाक घटना हो गई। यहाँ अपर जौलीग्रांट के वार्ड पांच में जंगल गए एक पति-पत्नी को हाथी ने पटक पटककर मार डाला।

वहीं सूचना पाकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह दोनों के शवो को जंगल के किनारे मार्ग पर लाया गया। जिसके बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम दोनों के शवो को एंबुलेंस में रखकर हिमालयन अस्पताल की मोर्चरी में ले गई।

ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राकेश पंवार ( 70) और उनकी पत्नी सुशील पंवार (65) थानो वन रेंज के जोली प्रथम बीट रामनगर कक्ष संख्या दो में घास और लकड़ी लेने गए थे। तभी अचानक हाथी ने उन पर हमला बोल दिया। जिससे दोनों की मौत हो गई।

Enews24x7 Team

Comments are closed.