उत्तराखंड निकाय चुनाव: 202 नामांकन रद्द, अब मैदान में बचे इतने प्रत्याशी, आज नाम वापसी का मौका

0
1

देहरादून। उत्तराखंड के 100 नगर निकायों में दो दिन की जांच के बाद 202 नामांकन रद्द कर दिए गए हैं। जिसके बाद 6,238 प्रत्याशी मैदान में है। आज बृहस्पतिवार को प्रत्याशियों को नाम वापसी का मौका दिया जाएगा। इसके बाद अंतिम सूची जारी हो जाएगी।

बता दें कि प्रदेश के 100 नगर निकायों में दो दिन 31 दिसंबर और एक जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच की गई। जांच के बाद 202 नामांकन रद्द कर दिए गए हैं। मेयर पद के लिए 103 नामांकन आए थे जिसमें से दो निरस्त हो गए। 43 नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए 285 नामांकन मिले थे। जिसमें से 20 रद्द हुए हैं। वहीं बात करें नगर पंचायत की तो 46 नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 302 नामांकन किए गए। जिसेमें से 12 निरस्त कर दिए गए हैं।

मेयर और अध्यक्ष के कुल 690 नामांकन में से 34 निरस्त हो गए हैं। अब 656 बचे हैं इनमें 101 मेयर के, 265 नगर पालिका अध्यक्ष के और 290 नगर पंचायत अध्यक्ष पद के नामांकन बचे हैं। बता दें कि कल यानी तीन जनवरी को चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा।

Enews24x7 Team

Comments are closed.