उत्तराखंड में मौसम ने ली करवट, पहाड़ों पर जमकर हुई बर्फबारी, आज भी बारिश व बर्फबारी के आसार

0
1

 देहरादून।Âउत्तराखंड में सोमवार को मौसम का मिजाज बदल गए है। क्रिसमस और नए साल से पहले उत्तराखंड में ठंड बढ़ गई है। पर्वतीय जिलों में हुई बर्फबारी व बारिश से मैदानी इलाकों में चली शीतलहर ने ठिठुरन बढ़ा दी। मैदानी इलाकों में हुई बूंदाबांदी से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई।

वहीं मौसम विभाग ने आज फिर उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जताया है। लेकिन मौसम विभाग ने बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल और देहरादून के कुछ स्थानों पर बारिश होने का अंदेशा जताया है। वहीं मौसम विभाग ने बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जताया है। राजधानी देहरादून में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर गरज वाले बादल विकसित होने के साथ ही हल्की वर्षा हो सकती है।

बता दें कि चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और टिहरी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सोमवार को खूब बर्फबारी हुई। जबकि देहरादून जनपद के चकराता और मसूरी में भी सीजन का दूसरा हिमपात हुआ। इससे पहाड़ से लेकर मैदान तक शीतलहर चलने से ठंड बढ़ गई। बदरीनाथ में न्यूनतम तापमान -8 और अधिकतम -3 डिग्री रहा। नीति घाटी में अधिकतम -11 और न्यूनतम -6 डिग्री, गंगोत्री में -19 तो केदारनाथ में -11 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

Enews24x7 Team

Comments are closed.