उत्तराखंड: जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, युवक ने ताऊ और ताई पर किया हमला, ताई की मौत

0
4

कोटद्वार।उत्तराखंड के कोटद्वार थाना क्षेत्र में पारिवारिक जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बीच युवक ने अपना आपा खो दिया और गुस्से में आकर अपने ताऊ और ताई पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जिससे ताई की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ताऊ भी इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

हैरानी की बात यह रही कि वारदात को अंजाम देने के बाद खुद युवक ने 108 एंबुलेंस को फोन कर घटना की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि जमीन को लेकर लंबे समय से परिवार में तनाव था। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Enews24x7 Team

Comments are closed.