प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर दून में हाई अलर्ट, प्रशासन ने तैयारियां की तेज…

0
1

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देवभूमि उत्तराखंड से खास लगाव रहा है। यही वजह से समय-समय पीएम मोदी उत्तराखंड के दौरे पर आते रहे हैं। पीएम मोदी की 14 अप्रैल को हेलिकॉप्टर से गणेशपुर स्थित हेलीपैड़ पर पहुंचेंगे। वहां से एशिया के सबसे लंबे एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर से होते हुए उनका काफिला डाटकाली मंदिर तक पहुंचेगा। वह उत्तराखंड को यहां इस एक्सप्रेस वे समेत करोड़ों की सौगात की सौगात देंगे तो भाजपा संगठन ने भी उनके स्वागत की बड़ी तैयारी की है।

प्रधानमंत्री मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के बाद प्रधानमंत्री के सड़क मार्ग से देहरादून पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने पूरे रूट और कार्यक्रम स्थल को लेकर अलर्ट मोड में काम शुरू कर दिया है। बुधवार को जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में उच्चस्तरीय बैठक कर सभी विभागों को जिम्मेदारियां स्पष्ट कीं।

प्रशासन के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी पहले गणेशपुर में प्रस्तावित कार्यक्रम में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से देहरादून स्थित गढ़ीकैंट पहुंचने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसी को देखते हुए मार्ग सुरक्षा, यातायात नियंत्रण और कार्यक्रम स्थल प्रबंधन को प्राथमिकता दी गई है।

जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को पुलिस के समन्वय से पूरे मार्ग पर बैरिकेडिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, जबकि मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) को मार्ग और आसपास के क्षेत्रों के सौंदर्यीकरण की जिम्मेदारी दी गई।

जिला प्रशासन ने नगर निगम को सड़क मार्ग और कार्यक्रम स्थल पर व्यापक सफाई, मोबाइल शौचालय और आवश्यक नागरिक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। मुख्य चिकित्साधिकारी को रूट और स्थल पर पर्याप्त चिकित्सा टीमों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, एसपी सिटी प्रमोद कुमार, संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मनोज शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Enews24x7 Team

Comments are closed.