Echoes of Expression “स्मरण” चित्रकला प्रदर्शनी एवं कार्यशाला का आयोजन

0
0

देहरादून:यशकृतिका फाउंडेशन की ओर से 14 मई से 20 मई 2026 तक आयोजित “Echoes of Expression – स्मरण” भव्य चित्रकला प्रदर्शनी एवं कार्यशाला कला प्रेमियों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यह आयोजन प्रसिद्ध कलाकार स्वर्गीय कृतिका उनियाल जी की स्मृति एवं उनकी तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर किया जा रहा है। कृतिका उनियाल जी कला जगत में अपनी विशिष्ट पहचान रखती थीं तथा उनकी रचनात्मक सोच और कला के प्रति समर्पण को सम्मान देने हेतु प्रतिवर्ष इस “स्मरण” कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।

प्रदर्शनी के दूसरे दिन सभी आमंत्रित कलाकारों द्वारा लाइव डेमोंस्ट्रेशन प्रस्तुत किए गए, जिनमें कलाकारों ने एक से बढ़कर एक सुंदर चित्र बनाकर प्रदर्शनी की शोभा बढ़ा दी। अधिकांश कलाकारों ने उत्तराखंड देवभूमि की संस्कृति, प्रकृति एवं आध्यात्मिक सौंदर्य को अपनी कलाकृतियों में जीवंत रूप से प्रस्तुत किया। विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों की कलाकृतियों को दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया।

कार्यक्रम में प्रमुख कलाकारों के रूप में प्रसिद्ध कलाकार जाकिर हुसैन जी, रवि चरण, चंद्र बहादुर रसाइली जी, सुनील कुमार, मुक्ता जोशी सहित अनेक वरिष्ठ एवं युवा कलाकारों ने अपनी उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन किया। कलाकारों द्वारा तैयार किए गए चित्र दर्शकों के बीच आकर्षण का केंद्र बने रहे।

यह चित्रकला प्रदर्शनी एवं कार्यशाला 14 मई से 20 मई 2026 तक निरंतर संचालित होगी, जिसमें प्रतिदिन लाइव डेमोंस्ट्रेशन एवं कला गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। जिसे सभी कला प्रेमियों के लिए नि:शूल्क रखा गया है।

संस्था की संस्थापक श्रीमती कमलेश नेगी जी एवं श्री यशपाल उनियाल जी द्वारा कला के क्षेत्र में किए जा रहे इन सराहनीय प्रयासों की सभी कलाकारों एवं कला प्रेमियों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। सभी ने आशा व्यक्त की कि यशकृतिका फाउंडेशन भविष्य में भी इसी प्रकार कला एवं संस्कृति को प्रोत्साहित करने हेतु निरंतर कार्य करता रहेगा।

Enews24x7 Team

Comments are closed.