Dengue Symptoms: बारिश के साथ तेजी से बढ़ रहे हैं डेंगू के मामले, जानिए एक्सपर्ट्स की सलाह

2
156

Dengue Symptoms: मानसून वैसे तो अपने साथ ढेर सारी बीमारियां लेकर आता है लेकिन बारिश के इस मौसम में सबसे ज्यादा खतरा होता है डेंगू का। एक बार फिर डेंगू पैर पसार चुका है और लगातार बारिश के इस मौसम में डेंगू के मामले बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल इस मौसम में इन्फेक्शन और बैक्टीरिया जनित बीमारी का खतरा बढ़ जाता है जिसकी वजह से शरीर की इम्युनिटी कमजोर होने लगती है और लोग बीमार पड़ जाते हैं।

वैसे तो डेंगू के लक्षण आम बुखार जैसे नजर आते हैं लेकिन कुछ ऐसे लक्षण है जिन पर अगर समय से पहले गौर कर लिया जाए तो स्थिति को नियंत्रित किया जा सकता है। लेकिन कुछ ऐसे मामले हैं जिन्हें अनदेखा करना जानलेवा साबित हो सकता है।

जानिए एक्सपर्ट की सलाह…

एक्सपर्ट का मानना है कि डेंगू के मच्छर के काटने के एक हफ्ते के भीतर मरीज के शरीर पर डेंगू के लक्षण दिखने लगते हैं।

हालांकि एक्सपर्ट कहते हैं कि डेंगू के लक्षण बिलकुल एक जैसे नहीं होते और कभी कभी ये मरीजों पर अलग अलग तरह से दिखते हैं।

डेंगू होने पर मरीज को तेज बुखार आता है, बॉडी का टेंपरेचर 101 से लेकर 104 डिग्री फॉरेनहाइट तक जा सकता है।

ये बुखार तीन से चार दिन तक रहता है और ऐसा होने पर मरीज को डॉक्टर के पास ले जाना चाहिए।

तेज बुखार के साथ साथ डेंगू के मरीज को सिर में तेज दर्द होता है, मरीजों को आंख के पास दर्द असहनीय होता है।

मरीजों को दर्द के साथ साथ आंखों के अंदर भी दर्द महसूस होता है औऱ आंख खोलने में भी दिक्कत होने लगती है।

Enews24x7 Team

2 comments

  1. 66B 8 April, 2026 at 23:25

    Sảnh Casino trực tuyến tại 66B mang đến không gian sang trọng với các bàn chơi Baccarat, Roulette được truyền tải trực tiếp từ những sòng bạc đẳng cấp nhất thế giới. TONY04-08

Leave a reply